संपर्क : 7454046894
क्लैमिडिया

असुरक्षित सेक्स करने से होने वाली बीमारियों में क्लैमिडिया मुख्य बीमारी है। क्लैमिडिया एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है जिसके लक्षण गोरोरिया की तरह होते हैं। असुरक्षित सेक्स करने से जब पुरुषों को क्लैमिडिया हो जाता है तो उन्हें पेशाब में जलन का अनुभव होता है और लिंग से स्राव होने लगता है। लगभग 50 प्रतिशत पुरुषों में इस बीमारी के लक्षण नहीं दिखायी देते हैं और अगर कुछ लक्षण दिखते भी हैं तो वे बहुत हल्के होते हैं। महिलाओं में क्लैमिडिया होने पर गर्भाशय ग्रीवा में सूजन हो जाती है।
यह समस्या होने पर महिलाओं की योनि में इंफेक्शन हो जाता है और योनि से असामान्य सा स्राव या फिर खूनी स्राव होता है। हालांकि 75 प्रतिशत महिलाओं को क्लैमिडिया के लक्षण नहीं पता चल पाते हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, 2015 में, 15 से 19 वर्ष की लगभग 3 प्रतिशत लड़कियों में क्लैमाइडिया था।
अगर क्लैमिडिया का इलाज समय रहते नहीं कराया गया तो महिलाओं में पीआईडी रोग हो जाता है और उन्हें दर्द, बुखार, गर्भपात और बांझपन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्लैमिडिया से पीड़ित मां जब बच्चे को जन्म देती है तो शिशु को निमोनिया और आंख में संक्रमण हो सकता है।