संपर्क : 7454046894
सफेद बाल होने के कारण

उम्र से पहले सिर पर सफेद बाल दिखें, तो व्यक्ति खुद को बूढ़ा समझने लगता है और उसके कॉन्फीडेंस में भी कमी आती है। वैसे, तो सफेद बालों की समस्या आम है, लेकिन इसके कई कारण हैं, जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं।
अनुवांशिकता- 25 की उम्र में बालों का सफेद होने का कारण अनुवांशिकता को माना जाता है। यदि आपके माता-पिता या दादा-दादी को ग्रेइंग हेयर की समसया थी, तो संभावना है कि आपको भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
चिकित्सीय कारण- यदि आपको काफी समय से सर्दी, कब्ज, एनीमिया या थायराइड की समस्या है, तो भी समय से पहले आपके बाल सफेद हो सकते हैं।
ओवरएक्सपोजर- बालों को ज्यादा हीट देने से भी बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है। जिसका परिणाम बाल आपकी उम्र से पहले ही सफेद होना शुरू हो जाते हैं।
धुम्रपान- धुम्रपान भी सफेद बालों का प्रमुख कारण है। एक रिसर्च के अनुसार, जो लोग धुम्रपान करते हैं, उनके बाल धुम्रपान न करने वाले लोगों की तुलना में ढाई गुना ज्यादा सफेद होते हैं।
मानसिक तनाव- यह तो मानी हुई बात है, कि तनाव से बाल जल्दी सफेद होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आपको तनाव होता है, तो शरीर में विटामिन बी का स्तर काफी कम हो जाता है। इससे समय से पहले बाल सफेद होने लगते हैं।