संपर्क : 7454046894
स्खलन में देरी क्या है

स्खलन में देरी (Delayed ejaculation) को “ख़राब स्खलन” (impaired ejaculation) भी कहा जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें पुरुषों को यौन चरमोत्कर्ष (sexual climax) तक पहुंचने और लिंग से वीर्य निकलने (स्खलन) के लिए लम्बे समय तक यौन उत्तेजना की आवश्यकता होती है। विलंबित स्खलन से सम्बंधित कुछ पुरुष स्खलन करने में पूरी तरह से असमर्थ होते हैं। स्खलन में देरी (Delayed ejaculation) से सम्बंधित व्यक्ति, संभोग और वीर्य स्खलन करने में अक्षम हो सकता है। इस स्थिति का कारण शारीरिक या मनोवैज्ञानिक विकार हो सकते हैं।
अतः यदि किसी व्यक्ति में 30 मिनट या इससे अधिक समय तक की यौन उत्तेजना के बाद स्खलन होता है, तो उस व्यक्ति को स्खलन में देरी (Delayed ejaculation) की समस्या होती है।
स्खलन में देरी के अनेक कारण हो सकते हैं, जिनमें पुरानी स्वास्थ्य स्थितियां, सर्जरी, चिंता, अवसाद (depression), न्यूरोपैथी और दवाओं की प्रतिक्रियाएं आदि शामिल हैं। कोई भी दवा विशेष रूप से स्खलन में देरी के इलाज में स्वीकृत नहीं की गई है, लेकिन पार्किंसंस (Parkinson’s) रोग जैसी स्थितियों के लिए उपयोग की जाने वाली दवाओं को स्खलन में देरी के इलाज में मददगार शाबित हुई हैं।