संपर्क : 7454046894
नारियल पानी में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट्स इंसुलिन के स्राव में मदद करता है।

1. डायबिटीज से बचाए
शुगर लेवल बढ़ने का कारण शरीर में इंसुलिन हार्मोन की कमी होती है। नारियल पानी में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट्स इंसुलिन के स्राव में मदद करता है। इसलिए यह डायबिटीज के रोगी के लिए काफी फायदेमंद है।
2. उच्च रक्तचाप करें कंट्रोल
हाई ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करने में नारियल का पानी बहुत मददगार है। अगर आप हाई ब्लड प्रैशर से परेशान है तो एक कप नारियल पानी दिन में दो बार पीएं। इसके लिए डिब्बा बंद नारियल पानी न लें क्योंकि यह उतना फायदेमंद नहीं होता।
3. किडनी स्टोन निकालें
किडनी में पथरी होने पर डॉक्टर अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह देते हैं। इसके लिए नारियल का पानी बेस्ट ऑप्शन है। यह पथरी को बाहर निकालने में काफी मदद करता है।
4. प्रेग्नेंसी में है फायदेमंद
नारियल पानी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बच्चे के विकास करने में मदद करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली थकान, कब्ज और जी मचलाने जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
5. वजन करें कंट्रोल
मोटापे से परेशान लोग कई तरह की व्यायाम और डाइट चार्ट अपनाते हैं। उनके लिए नारियल पानी बहुत फायदेमंद होती है। इसे पीने से पेट पूरा दिन भरा-भरा रहता है और भूख कम लगती है।
6.पानी की कमी
गर्मियों में हमारे शरीर को काफी मात्रा में पानी की जरूरत होती है। नारियल पानी का सेवन शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। गर्मियों में नारियल पानी पीना बहुत फायदेमंद है। नारियल पानी पीते रहने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।