संपर्क : 7454046894
पुरुष निरोध का उपयोग कैसे करें

पुरुष निरोध सुरक्षा की एक आसान विधि है। वे पुरुष के लिंग का सिरा और शाफ्ट (shaft) को कवर करते हैं और संभोग के दौरान होने वाले स्खलन को महिला की योनि में जाने से रोक लेते हैं।
योनि, गुदा या मुख मैथुन के लिए एक बाहरी कंडोम का उपयोग किया जा सकता है। यह न केवल अनचाही प्रेगनेंसी से रक्षा कर सकता है, बल्कि यह STIs और अन्य बैक्टीरिया रोगों को फैलने से भी रोक सकता है।
निरोध कैसे लगाया जाता है
- कंडोम यानी निरोध का प्रयोग करने के लिए कंडोम के रैपर को ध्यान से खोलें। इसे खोलने के लिए अपने दाँत या कैंची का उपयोग न करें, क्योंकि ऐसा करने से गलती से निरोध फट सकता हैं या उसमें छेद भी हो सकता है।
- रैपर खोलने के बाद एक हाथ में निरोध का रिम पकड़ें और उसे पुरुष अपने खड़े लिंग के सिरे पर रखें।
- अब अंगूठे और तर्जनी उंगली से इस निरोध को अपने लिंग के ऊपर रोल करें। ध्यान रखें की कंडोम का रिम बाहर की तरफ रहना चाहिए।
- यही निरोध का रिम सही ढंग से रोल नहीं हो रहा है तो इसे अलग कर दें और दूसरा निरोध का प्रयोग करें।
- यदि आप घर्षण को कम करना चाहते हैं तो निरोध के बाहर की ओर चिकनाई की कुछ बूँदें लगायें। चिकनाई ये बूंदें संवेदनशीलता भी बढ़ा सकती है।
- संभोग और स्खलन के बाद पुरुष अपना लिंग महिला की योनि या गुदा से बाहर निकाल लें।
- जब आप लिंग को बाहर निकालते हैं तो एक हाथ से निरोध को अपने हाथ में पकड़ें। निरोध को पकड़ने से स्लिपेज (slippage) को रोकता है, जो आपके साथी के शरीर में वीर्य या तरल पदार्थ जमा कर सकता है।
- इसके बाद इसे निरोध को किसी पेपर में लपेटकर किसी सेफ जगह पर डिस्पोस कर दें याद रखें इसे आपको अपने टॉयलेट में फ्लश नहीं करना है।