संपर्क : 7454046894
सीने में जलन से तुरंत छुटकारा दिलाते हैं ये 10 सस्ते घरेलू नुस्खे
एसिड रिफ्लक्स ऐसी स्थिति है जिसमें पेट में एसिड आहार नली में उठ आता है। इस समस्या में पेट को खाने की नली से संपर्क को अलग करने वाला वाल्व ठीक से काम नहीं करता। पेट और ग्रसनी के बीच की ट्यूब आहार नली है, जो शरीर में गले के पीछे की तरफ होती है।
क्यों होता है एसिड रिफलक्स
एसिड रिफ्लक्स की समस्या उस समय होती है जब लोअर इसोफेगल स्पिंचर (एलईएस) ठीक से काम नहीं करता तथा ग्रासनली, एसिड को पेट से ऊपर की तरफ जाने देती है। हालांकि खराब 'एलईएस' ही इसका आम कारण है। इसका एक अन्य कारण यह भी हो सकता है कि पेट में उठने वाला दबाव एलईएस के झेलन की क्षमता से अधिक हो जाता है।
एसिड रिफलक्स के लक्षण
अनियमित जीवनशैली और खराब खान-पान के चलते अक्सर एसिड रिफ्लक्स की समस्या से जूझना पड़ता है। आजकल इस समस्या से लगभग हर दूसरा व्यक्ति पीड़़ि है। एसिड रिफ्लक्स होने पर शरीर की पाचन क्रिया ठीक नहीं रहती। इसमें सीने और छाती में जलन होती है। साथ ही गले में जलन और अपचन भी इसके ही लक्षण हैं। कई बार इस समस्या से ग्रसित व्यक्ति को घबराहट भी होने लगती है और खट्टी डकार आती हैं। एसिड रिफ्लक्स के अन्य लक्षण निम्नलिखित हैं।
सीने में दर्द - असंतोषजनक सनसनी का एक प्रकार
डिस्फैजिया- किसी चीज को निगलने में परेशानी होना
हार्ट बर्न- पेट या पीठ के निचले हिस्से में जलन महसूस होना।
रिगर्जटेशन- मुंह में वापस भोजन का आना
एसिड रिफलक्स के लिए घरेलू उपाय
- एसिड रिफ्लक्स से बचने के लिए भोजन करने के बाद गुड़ जरुर खाएं। ऐसा करने से एसिड की समस्या नहीं होती है।
- एसिड रिफ्लक्स की समस्या से निजात पाने के लिए एक कप पानी उबालें, इसमें एक चम्मच सौंफ मिलाकर रात भर ढ़क कर रख दें। सुबह में पानी को छानकर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर, भोजन के बाद इस मिश्रण को पी लें।
- एक गिलास गर्म पानी में चुटकी भर पिसी हुई काली मिर्च और आधे नींबू का रस मिलाकर नियमित सेवन करें। सलाद में काला नमक लगी हुई मूली को शामिल करें। यह आपको एसिड की समस्या से बचाएगा।
- एसिड रिफ्लक्स होने पर मुलेठी का चूर्ण या काढ़ा बनाकर उसका सेवन करें। इससे फायदा होगा।
- नीम की छाल का चूर्ण या फिर रात में भिगोकर रखी छाल का पानी सुबह छानकर पीने से एसिड रिफ्लक्स में राहत मिलती है।
- एसिड रिफ्लक्स में त्रिफला चूर्ण का प्रयोग करने से भी फायदा मिलता है। इसे आप दूध के साथ भी ले सकते हैं। दूध में मुनक्का डालकर उबाल लीजिए और इसे ठंडा करके पी लीजिए, इससे आपको फायदा मिलेगा।
- सौंफ, आंवला व गुलाब के फूलों को बराबर हिस्से में लेकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को आधा-आधा चम्मच सुबह-शाम लेने से भी इस समस्या में लाभ होता है। अदरक और परवल को मिलाकर काढ़ा बनाकर पीने से भी फायदा होता है।
- एसिड रिफ्लक्स की समस्या में कच्ची सौंफ चबाने से फायदा होता है। सुबह के समय खाली पेट गुनगुना पानी पीने से एसिड रिफ्लक्स में राहत मिलती है। नारियल पानी पीने से भी इससे छुटकारा मिलता है।
- एसिड रिफ्लक्स की समस्या खानपान में अनियमितता के कारण होती है। इसलिए गरिष्ठ भोजन करने से परहेज करें। एसिड रिफ्लक्स से बचने के लिए रात को सोने से तीन घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए।