संपर्क : 7454046894
आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय

आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय के बारे में सबको सजग रहना चाहिए। आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय बहुत आसान हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के इन उपायों को आप घर पर ही आजमा सकते हैं।
लगातार कम्प्यूटर या लैपटॉप के सामने काम करने पर इसका बुरा असर आंखों पर पड़ता है। इसके अलावा मोबाइल का इस्तेमाल भी आंखों की रोशनी को प्रभावित करता है। साथ ही बदलती लाइफस्टाइल और पर्यावरणीय गतिविधियों के कारण भी आंखों की रोशनी कमजोर होती है।
इन्हीं कारणों से आजकल छोटे-छोटे बच्चों को भी चश्मा लग जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाए। अगर डाइट में प्रोटीनयुक्त आहार शामिल किया जाए तो आंखों को रोशनी को कम किया जा सकता है या बढ़ने से रोका जा सकता है। जानें क्या हैं वह चीजें-
हरी सब्जियां
आंखों की रोशनी को कमजोर होने से बचाने के लिए बहुत जरूरी है कि डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो आंखों की रोशनी को कमजोर न करने में मददगार होता है।
गाजर
इन दिनों गाजर तो मुश्किल से मिलेगी, लेकिन आप गाजर का जूस ले सकते हैं। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद होगा।
बादाम का दूध
बादाम भी आंखों की रोशनी को कमजोर होने से बचाता है। हफ्ते में कम से कम 3 बार बादाम का दूध पीने से फायदा होता है। बादाम के दूध में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है।